महार्षि विद्या मंदिर में सीपीडी कार्यक्रम का शुभारंभ

Dehradun Haridwar Latest News Politics special news special report Uttarakhand

शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

हरिद्वार, 22 जून। महार्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में तीन दिवसीय आंतरिक सतत व्यावसायिक विकास (CPD) कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई जिला समन्वयक एवं माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के प्रधानाचार्य श्री श्रीनिवास राव रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन, ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन (TM) एवं टीएम-सिद्धि कार्यक्रम के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव त्यागी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए शिक्षकों के सतत अधिगम और व्यावसायिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में श्री श्रीनिवास राव ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने, आजीवन शिक्षार्थी बने रहने तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सुरक्षित एवं समावेशी विद्यालय प्रणाली की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जहाँ वह स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और समर्थ महसूस करे।

प्रथम दिवस के सत्रों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण, शिक्षकों की व्यावसायिक वृद्धि एवं विकास तथा शिक्षा में मूल्यों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन समीक्षा एवं प्रस्तुतीकरण सत्र के साथ हुआ।

प्रधानाचार्य श्री राजीव त्यागी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शैक्षिक दृष्टिकोणों से परिचित कराते हैं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *