महार्षि विद्या मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

CM Haridwar Latest News Politics special news special report Uttarakhand

हरिद्वार। महार्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती ममता मलिक एवं श्री भूपेंद्र सिंह (पीटीआई) द्वारा किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास का विकास होता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव त्यागी ने इस अवसर पर अपना संदेश देते हुए कहा, “योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। नियमित योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक सोच का आधार है।”

उन्होंने आगे कहा, “यदि विद्यार्थी और शिक्षक प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें, तो वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।”

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, अनुशासन एवं आत्म-विकास का संदेश प्रसारित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *