यमुना जयंती के अवसर पर चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ हो जाएगा

CM Politics special news special report

आगामी 30 अप्रैल अर्थात अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मां गंगा और मां यमुना के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10:30 बजे खुलेंगे। 29 अप्रैल को विग्रह डोली मुखबा गांव से रवाना होकर भैरोघाटी में रात्रि विश्राम करेगी और 30 अप्रैल को गंगोत्री धाम पहुंचेंगी।

वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी 30 अप्रैल को 11:55 बजे खोले जाएंगे। इसकी घोषणा यमुनोत्री पुरोहितों ने यमुना जयंती के अवसर पर की है। इसी के साथ चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *