सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में महर्षि विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

CM Dehradun Latest News Politics special news special report Uttarakhand

सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में महर्षि विद्या मन्दिर स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।
मान्या वर्मा, अपेक्षा, नम्रता, अंबिका भारद्वाज, नेहा, उन्नति, कनक, इप्शिता, अंशिका, रिद्धि, लक्ष्या, दिव्यांशी एवं चर्चिका सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव आगे बढ़ने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *