रुड़की में नौकरी का सुनहरा अवसर, BRD ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में HOD, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई पदों पर भर्ती।

CM Dehradun Haridwar Latest News Politics special news special report Uttarakhand

रुड़की में रोजगार का अवसर: BRD ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को HOD, प्रोफेसर, लेक्चरर और अन्य पदों के लिए चाहिए योग्य अभ्यर्थी

रुड़की। BRD ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रुड़की की ओर से विभिन्न विभागों में भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। संस्थान ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए योग्य एवं अनुभवी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में HOD, असिस्टेंट प्रोफेसर, लेक्चरर, ITI इंस्ट्रक्टर/प्रिंसिपल, लाइब्रेरियन और प्रशासनिक अधिकारी के पद शामिल हैं।

संस्थान के भर्ती विज्ञापन के मुताबिक, मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस विभाग में HOD एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए MBA, M.Com या MCA की योग्यता मांगी गई है। दो वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी, जबकि विषय का अच्छा ज्ञान रखने वाले फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

फार्मेसी और होटल मैनेजमेंट विभाग में HOD एवं लेक्चरर पदों के लिए संबंधित विषय में M.Pharm, B.Pharm, BHM या MHM की योग्यता आवश्यक है।

इसके अलावा ITI इंस्ट्रक्टर/प्रिंसिपल के लिए पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव और ITI पोर्टल की जानकारी जरूरी है। लाइब्रेरियन पद के लिए M.Lib के साथ पांच वर्ष का अनुभव मांगा गया है। प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए विश्वविद्यालय पोर्टल का व्यावहारिक ज्ञान, कंप्यूटर दक्षता और हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग आना आवश्यक है।

यहां भेजें अपना आवेदन

भर्ती विज्ञापन में केवल रुड़की के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए पात्र बताया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना CV ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

  • ई-मेल: brdcroorkee1@gmail.com
  • मोबाइल: 9897065920
  • मोबाइल: 8218509812

योग्य उम्मीदवारों के लिए यह शिक्षण एवं प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *