वार्ड संख्या 15 के बूथ संख्या 170 स्थित विशाल ऑप्टिकल्स प्रतिष्ठान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान संचालक ने अपने भाई एवं स्टाफ साथियों के साथ कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और नई सोच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।