मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर मद्महेश्वर में गंभीर रूप से बीमार युवक का एयर रेस्क्यू

CM Dehradun Latest News Politics special news special report Uttarakhand

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में एक बार फिर आपातकालीन स्थिति में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए मद्महेश्वर क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार यात्री का एयर रेस्क्यू किया गया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, मद्महेश्वर मंदिर के शिवा पुत्र कुलदीप सिंह, आयु लगभग 22 वर्ष को दो बार हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। उसे तत्काल उच्चस्तरीय चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता थी।

चिकित्सकीय आपातकाल की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त यात्री का मद्महेश्वर से एयर एंबुलेंस के माध्यम से शाम लगभग 06 बजे रेस्क्यू किया गया। यात्री को उपचार हेतु जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *