मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा की

CM Dehradun Latest News Politics special news special report Uttarakhand

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आज सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से SIR अभियान की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म डिजिटाइज करने की प्रक्रिया को यथा शीघ्र पूर्ण करें। जिन मतदाताओं को “Uncontactable” श्रेणी में मार्क किया गया है, उनका एक और बार सत्यापन किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में डिजिटाइजेशन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, वे जनपद मतदान केंद्रों के पुर्नगठन की तैयारी शुरु कर दें। उन्होंने कहा कि डीईओ/ईआरओ ASD सूची की स्वयं बूथवार समीक्षा करें।

इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में 99% से अधिक गणना फार्म वितरित किए गए, जबकि पूरे प्रदेश में Digitization का कार्य 92% से अधिक हो गया है। जनपद अल्मोड़ा और चम्पावत में SIR के गणना फार्म के Digitization का कार्य पूर्ण हो चुका है।

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 97%, टिहरी गढ़वाल में 96%,उत्तरकाशी में 95%, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में 94%,रुद्रप्रयाग में 93%, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर 91% तथा देहरादून और हरिद्वार में 88% Digitization का कार्य पूरा हो चुका है।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी,सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी और ईआरओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *