बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्य सचिव एवं यूजेवीएनएल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने की

CM Dehradun Latest News Politics special news special report Uttarakhand

यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई 133वीं बैठक में प्रदेश में नई परियोजनाओं के निर्माण से संबंधित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्य सचिव एवं यूजेवीएनएल के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने की।

बैठक में निदेशक मंडल द्वारा सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में प्रस्तावित 120 मेगावाट की सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के सिविल कार्यों को प्रारंभ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। इस फैसले से इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों को गति मिलेगी। इसके साथ ही जनपद देहरादून में 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप स्टोरेज परियोजना के निविदा प्रपत्र तैयार करने हेतु सक्षम स्तर से ही स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए।

जनपद देहरादून में टौंस नदी पर प्रस्तावित 72 मेगावाट की त्यूणी पलासू परियोजना के सिविल तथा हाइड्रो-मैकेनिकल निर्माण कार्य आवंटित करने के प्रस्ताव को भी निदेशक मंडल ने स्वीकृति दी है। पबर नदी पर प्रस्तावित 81 मेगावाट की आराकोट त्यूणी जल विद्युत परियोजना की डी.पी.आर. की स्वीकृति के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर, स्वतंत्र निदेशक श्री इंदु कुमार पांडेय, श्री.पी. पांडेय, श्री पराग गुप्ता, यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री ए.के.सिंह, निदेशक परियोजनाएं श्री सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक श्री सुधाकर बडोनी और श्री आशीष जैन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *