महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में मनाया गया होली मिलन समारोह: सभी ने लगाया गुलाल, भाईचारा का दिया संदेश, रंगों में रंगा स्कूल

CM Dehradun Haridwar Latest News Politics special news special report Uttarakhand

|| हरिद्वार में जगजीतपुर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में गुरुवार को स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने रंगों के साथ होली खेली। जिससे पूरा स्कूल परिसर खुशी और भाईचारे के रंग में रंग गया। बता दें कि महर्षि विद्या मंदिर स्कूल परिसर में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया। इस दौरान सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर हैप्पी होली बोल कर शुभकामनाएं दी। स्कूल के प्रिंसिपल राजीव त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह रंग हमें भाईचारे से रहना सीखाते हैं। यह त्यौहार हमें हर स्थिति में एक साथ कैसे रहना चाहिए और जिस तरह यह होली के रंग एक साथ सुंदर दिखते हैं। वैसे ही हम सबको साथ मिलकर रहना चाहिए। वहीं स्कूल के अध्यापक विनय कंडपाल ने भी सभी छात्रों के साथ रंगों का त्यौहार मनाते हुए पानी बर्बाद ना करने की सीख दी। वहीं अध्यापिका भावना चौहान ने भी बच्चों को जैविक रंग का प्रयोग करने की सीख दी। अध्यापिका काजल ने कहा कि स्कूल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य यह है कि सभी आपसी भाईचारे में रहें। होली के पावन पर्व को सभी गिले शिकवे भूलाकर शांतिपूर्वक त्योहार मनाना चाहिए। अध्यापिका जया ने कहा कि हमें बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भी शामिल करना चाहिए। इस आयोजन में स्कूल के सभी बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिका प्रज्ञा पूरी, प्रीती रस्तोगी, विक्रांत सिंह, चारू शर्मा, नीतू पांडे, शिप्रा चौधरी, अनुराधा सैनी, आदर्श चौहान, दीपिका सैनी, सोनम भट्ट, शैलजा शर्मा, इशा प्रधान, ममता मलिक, सुनीता दुबे, श्रुति शर्मा, शशी शेखर, प्रेरणा भटनागर, प्रीति मिश्रा, ऋषिकेश द्विवेदी, पूनम पांडे, अर्चना जैन, शालिनी चौधरी, सुमन तनेजा, भूपेंद्र सिंह नेगी, संजीवनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *