गर्ग पीजी कॉलेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

CM Haridwar Latest News special news special report Uttarakhand

लक्सर। गर्ग पीजी कॉलेज, लक्सर के डी.फार्मा विभाग में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फार्मासिस्टों की भूमिका, दवाओं के सुरक्षित उपयोग और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन अमरीश गर्ग, डायरेक्टर संजीव गर्ग, प्राचार्य प्रो. राजेंद्र कुमार और शुभ्रा के मार्गदर्शन में फार्मेसी के महत्व पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे मरीजों को दवाओं के सही उपयोग की जानकारी देने के साथ-साथ उनके सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि एक अच्छे फार्मासिस्ट के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भावना भी जरूरी है।

कार्यक्रम में डॉ. जुबैर अहमद, सिमरन मलिक, दीपिका कश्यप, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. नौशीन सबा, डॉ. बी. नेगी, डॉ. अंजू बाजपेयी, डॉ. सलोनी शर्मा, राकेश नेगी, पंकज जुयाल, केशव रोहिला एवं अविशा कश्यप सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *