महर्षि विद्या मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया

CM Haridwar Latest News Politics special news special report Uttarakhand

हरिद्वार | संवाददाता

महर्षि विद्या मंदिर, हरिद्वार में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव त्यागी, समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन के साथ किया गया। विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। विद्यार्थियों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, सुंदरकांड एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को हनुमान जी के आदर्शों—भक्ति, निष्ठा, सेवा एवं शक्ति—को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने मिलकर इस पावन पर्व को उल्लासपूर्वक मनाया। इस मौके पर ज्योति हरबोला, शैलजा शर्मा, जया ज्योति, भावना चौहान, विनय कंडपाल, नीतू शर्मा, प्रज्ञा पूरी, प्रीती रस्तोगी, विक्रांत सिंह, चारू शर्मा, नीतू पांडे, शिप्रा चौधरी, अनुराधा सैनी, दीपिका सैनी, सोनम भट्ट, शैलजा शर्मा, इशा प्रधान, ममता मलिक, सुनीता दुबे, श्रुति शर्मा, शशी शेखर, प्रेरणा भटनागर, प्रीति मिश्रा, ऋषिकेश द्विवेदी, पूनम पांडे, अर्चना जैन, शालिनी चौधरी, सुमन तनेजा, भूपेंद्र सिंह नेगी, संजीवनी शर्मा , काजल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *