बैठक में सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए

CM Dehradun Latest News Politics special news special report Uttarakhand

उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सचिवालय में SIR के लिए तैनात नोडल अधिकारियों की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

सीईओ ने बैठक में बताया कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स के साथ आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये सभी वालंटियर्स गणना प्रपत्र के डिजिटलाइजेशन में सहायता करेंगे। इसके साथ ही गणना प्रपत्र बांटने और उसके संकलन में भी सहायता करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपर सचिव ग्राम्य विकास और निदेशक शहरी विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस संबंध में जल्द से जल्द तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को इस अभियान में शामिल किया जाए।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गढ़वाल और कुमाऊं आयुक्तों को भी मैपिंग पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। इस मौके पर निदेशक शहरी विकास श्री विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव सुश्री झरना कमठान, निदेशक महिला बाल विकास श्री बीएल राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआईसी श्री मनीष जुगरान, अपर निदेशक आईटीडीए श्री तीरथ पाल, उप निदेशक सूचना श्री रवि बिजारनियां सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *