मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया

CM Latest News Politics special news special report Uttarakhand

मुुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की अवधि के लिए उत्तराखण्ड राज्य को पेंशन की हिस्सेदारी के रूप में ₹1,600 करोड़ की धनराशि का भुगतान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि दोनों राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय एवं निरंतर संवाद के चलते परिसंपत्तियों एवं दायित्वों के लंबित मुद्दों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्यों में पेंशन पर हुए व्यय के प्रभाजन हेतु महालेखाकार, उत्तर प्रदेश के द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए ₹952.26 करोड़ एवं वर्ष 2022-23 की अवधि के लिए ₹1,309.00 करोड़ की देयता उत्तर प्रदेश सरकार पर आंकलित की गई थी।

पेंशन व्यय पर उक्त दो वित्तीय वर्षो के लिए आगणित कुल ₹2,261.26 करोड़ की देयता के सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 2025 में ₹1,600 करोड़ की धनराशि भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से अन्तर्राज्यीय समायोजन के द्वारा उत्तराखण्ड सरकार को किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *